एलबीएस कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली: यहां के राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो.आरके सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का परम दायित्व है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना हमारा अधिकार और कर्तव्य है। इसी अधिकार को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने का यह पुनीत कार्य किया गया है। प्राचार्य ने प्रत्येक नागरिक से अपील की कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं ताकि हमारा पर्यावरण और लोकतंत्र दोनों सुरक्षित और समृद्ध रह सकें। इस दौरान प्रो.सीमा पंत, प्रो.शोभा जौहरी, प्रो.पीसी जाट, प्रो.पदमा मीणा, प्रो.कपूर चन्द वर्मा, संदीप कुमार आर्य, डॉ.हरिराम धनेटिया, प्रो.मालीराम मीणा, रामजीलाल सैनी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!