विश्व पर्यावरण दिवस: भाजपा प्रवक्ता डॉ.अंजलि यादव ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया पौधारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0


मुंडावर (जयबीर सिंह): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मुंडावर स्थित कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता डॉ.अंजलि यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ.अंजलि यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति, मातृत्व और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!