जन्मदिन पर भालोजी पीर बाबा स्थान को मिला वाटर कूलर, चेयरमैन हंसराज कसाना ने किया उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): समीपवर्ती भालोजी ग्राम स्थित पीर बाबा के स्थान पर स्वतंत्र पत्रकार एवं श्रीराम सत्संग परिवार कोटपूतली के संयोजक आनंद पंडित के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नांगल पंडितपुरा सरपंच विक्रम रावत की ओर से श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर लगाया गया, जिसके साथ बाकायदा स्टैंड बनवाकर 1000 लीटर की टंकी भी रखवाई गई है। शुक्रवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कोटपूतली क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन हंसराज कसाना ने आनंद पंडित की मौजूदगी में विधिवत रूप से फीता काटकर इस वाटर कूलर का उद्घाटन किया। चेयरमैन हंसराज कसाना ने इस भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला, वहीं आनंद पंडित समेत अन्य अतिथियों ने जनहित में सरपंच द्वारा उठाए गए इस सेवाभावी कदम की मुक्तकंठ से सराहना की। इस उद्घाटन समारोह से पूर्व सरपंच विक्रम रावत सहित मनीष मीणा, नरेश यादव, मनमोहन यादव, कुलदीप यादव, पवन हांसीवाला और सुनील मीणा सहित अनेक प्रबुद्ध ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि चेयरमैन कसाना, विशिष्ट अतिथि आनंद पंडित, पार्षद मनोज गौड़, पार्षद अनिल शरण बंसल तथा नीले के सारथी ग्रुप के मनोज भारद्वाज का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। सरपंच विक्रम रावत ने समारोह में पधारे ग्रामीणों का सहृदय आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता रजत जिंदल, सुनील प्रजापत, दीपक बंसल, भोजराज रावत और आशीष कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!