श्री जयसिंह गौशाला में वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टीम स्वच्छता सेवादल द्वारा श्री जयसिंह गौशाला परिसर में वृक्षारोपण एवं पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के 51 पेड़-पौधे लगाए एवं वितरित किए गए। इसी के साथ पक्षियों के लिए 11 परिंडे भी लगाए। टीम स्वच्छता सेवादल के संयोजक प्रवीण कुमार बंसल ने बताया कि संस्था ने आगामी समय में 11,001 पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जयसिंह गौशाला के अध्यक्ष राजेश सवाईका ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण के फेफड़े हैं, जो हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। वृक्ष जलवायु संतुलन बनाए रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने, वर्षा चक्र को नियंत्रित करने और जीव-जंतुओं को प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गौशाला के संरक्षक शिम्भु दयाल गर्ग ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, वातावरण को शुद्ध रखते हैं, वर्षा लाने में सहायक होते हैं तथा तापमान को नियंत्रित करते हैं। उनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!