कोटपूतली (ईशाक खान): स्थानीय थाना पुलिस ने कस्बे से एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के ढ़ाई साल से फरार शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह द्वारा लम्बे समय से फरार चले रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर एएसपी नाजिम अली के निर्देशन व डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कस्बे से विगत 10 दिसम्बर 2023 की रात्रि को पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़कर ले जाने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के पिछले करीब ढ़ाई साल से फरार चल रहे आरोपी जाबिर (24) पुत्र खालिद जाति मुसलमान निवासी शाहपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। उक्त अन्तर्राज्यीय गैंग के 04 आरोपियों तासीम उर्फ काला उर्फ पहलवान (34) पुत्र आशिक अली जाति मलाह मुसलमान निवासी बेगीनाजर थाना गंगोह जिला सहारनपुर (उ.प्र.), नाजिम (28) पुत्र कदीर जाति मुसलमान निवासी समसपुर कलां थाना सरसावा जिला सहारनपुर (उ.प्र.), शमशुद्दीन उर्फ शम्भु (35) पुत्र मोहम्मद हसन जाति मलाह मुसलमान निवासी शाहपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर (उ.प्र.) व इन्तेजार (42) पुत्र असगर जाति मलाह मुसलमान निवासी शाहपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर (उ.प्र.) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी जाबिर से अन्य वारदातों के सम्बंध में गहनता से अनुसंधान जारी है। उल्लेखनीय है कि विगत 10 दिसम्बर 2023 को जगदीश कुमार (57) पुत्र सुरजमल मीणा निवासी मौहल्ला बड़ाबास गर्ल्स स्कूल के सामने बानसूर रोड़, कोटपूतली हाल डिप्टी मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक शाखा, कोटपूतली ने दर्ज कराया था कि 10 दिसम्बर 2023 को 03 बजे मेरे को बैक मैनेजर संदीप मीणा का फोन आने पर सूचना मिली कि बैंक पीएनबी का एटीएम जो कि कृष्णा टॉकिज कोटपूतली पर स्थित है, अपनी लोकेशन नहीं दिखा रहा है। जिस पर जाकर पीएनबी बैक के एटीएम को 03.15 पर पहुंचा और देखा कि एटीएम का दरवाजा ऊपर उठा हआ मिला व एटीएम मशीन को तोड़कर ले जाना पाया गया। वहां पर पुलिस उपस्थित मिली, एटीएम में 08 दिसम्बर 2023 को 03 बजे 25 लाख 22 हजार रूपये डाले थे, एटीएम तोड़कर ले गये है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश पतारसी करते हुये 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था तथा उक्त गैंग के पिछले ढ़ाई साल से फरार चल रहे शातिर आरोपी जाबिर को गिरफ्तार किया गया हैं, जिससे गहनता से अनुसंधान जारी है।
एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का ढ़ाई साल से फरार शातिर आरोपी गिरफ्तार
By -
June 05, 2026
0
Tags: