वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के समापन पर जलाशय पूजन: पौधारोपण एवं जल संरक्षण की दिलाई शपथ

AYUSH ANTIMA
By -
0


खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह): वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के समापन कार्यक्रम एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत समिति कोटकासिम की ग्राम पंचायत लालपुर स्थित बंटी दास आश्रम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाराज बस्ती नाथ, संत बंटी दास एवं पूर्व विधायक रामहेत यादव के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक किशनगढ़ बास एवं अतिथिगणों द्वारा जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए जलाशय पूजन से हुई। इस दौरान महाराज ने जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देते हुए जलाशय का पूजन किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पीपल का पौधा रोपित किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्लास्टिक मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से आमजन को जूट के बैग वितरित किए गए। पूर्व विधायक रामहेत यादव ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। शपथ के माध्यम से लोगों ने जल का सदुपयोग करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रेखा यादव, विकास अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा, टीडीआर धर्मेंद्र मीणा, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत लालपुर की सरपंच कमलेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!