रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): कस्बे में स्थित विद्या निकेतन हॉस्टल रानीवाड़ा के विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण रविवार को सकुशल संपन्न हुआ। भ्रमण के लिए बस सुबह 8 बजे हॉस्टल परिसर से रवाना हुई। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य के साथ बस यात्रा का भरपूर आनंद लिया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध सुंधा माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर में सामूहिक भोजन किया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी पंसेरी वॉटर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। शाम को सभी विद्यार्थी सुरक्षित हॉस्टल लौट आए। इस शैक्षिक भ्रमण में हॉस्टल निदेशक अशोक दान चारण एवं रमण लाल सोलंकी विद्यार्थियों के साथ रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्डन दीपक सोलंकी, स्टाफ सदस्य दिलीप सोलंकी, नरेंद्र सराधना, कानाराम, दशरथ एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। हॉस्टल प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के शैक्षिक एवं मनोरंजक भ्रमण विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आपसी सहयोग की भावना बढ़ाने तथा नए अनुभव प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विद्या निकेतन हॉस्टल का शैक्षिक भ्रमण संपन्न, विद्यार्थियों ने सुंधा माता व पंसेरी वॉटर पार्क में लिया आनंद
By -
May 10, 2026
0
Tags: