जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): इंद्रलोक फाउंडेशन की निदेशक इंद्रा बंसल द्वारा मदर्स डे के अवसर पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक सेवा कार्य किया गया। इस विशेष मौके पर आंटी जी को मदर्स डे केक का सुंदर सरप्राइज देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। इस दौरान इंद्रा बंसल ने अंकल और आंटी को सम्मान स्वरूप ओढ़नी एवं शॉल भेंट किए। बुजुर्गों का सम्मान और उनका आशीर्वाद ही हमारे समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। सभी को यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार माँ जीवन देती हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधे भी हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है, साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मशीन रोजगार फॉर्म भी भरवाए गए, ताकि जरूरतमंद महिलाएं आने वाले समय में रोजगार प्राप्त कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग दे सकें। इंद्रलोक फाउंडेशन निरंतर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य करता रहेगा। “सेवा, सम्मान और सहयोग” ही हमारी संस्था का उद्देश्य है।
इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा मदर डे पर किया गया भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्य
By -
May 10, 2026
0
Tags: