निवाई (लालचंद माली): राहोली गुंसी रोड पर बीसलपुर पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से रविवार को मंजुकड़ा, कनेसर एवं सूरज का खेड़ा में पानी की आपूर्ति बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी गांवों में सजिया के पास बनी टंकी से पेयजल सप्लाई होती है। रविवार को पेयजल सप्लाई की गई तो राहोली सडक़ पर सजिया के पास टूटी पाइप लाइन से पानी का फव्वारा फूट पड़ा। विभाग के कर्मचारियों को ज्यों ही लाइन के क्षतिग्रस्त होकर पानी के व्यर्थ बहने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पानी की सप्लाई बंद कर दी। पेयजल समस्या के चलते ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त लाइन की अतिशीघ्र मरम्मत कर पानी की सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की है।
बीसलपुर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को करना पड़ रहा है समस्या का सामना
By -
April 05, 2026
0
Tags: