निवाई (लालचंद सैनी): गौ सेवा एवं जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष तनिषा सनातनी को संत समाज द्वारा एक और बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार किन्नर अखाड़ा भारतवर्ष के संस्थापक ऋषि अजय दास महाराज के सानिध्य में तनिषा सनातनी को जगतगुरु के पद पर सुशोभित किया गया है। बताया जाता है कि धर्म की रक्षा एवं किन्नर समाज के उत्थान के लिए तनिषा सनातनी को जगतगुरु के पद पर विराजित किया गया है। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष तनिषा सनातनी को संत समाज द्वारा जगतगुरु की उपाधि प्रदान करने पर क्षेत्र के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पांचू लाल सैनी, तहसील अध्यक्ष राम अवतार सैनी, कमलेश सैनी, शिवदयाल सैनी, रमेश सैनी, बाबूलाल सैनी, गणेश सैनी, पप्पू लाल सैनी, आनंदीलाल सैनी, मूलचंद सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
3/related/default