निवाई (लालचंद माली): भाजपा नटवाड़ा मंडल के तत्वावधान में 6 अप्रेल को मोटूका पेट्रोल पंप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष बद्री विजय ने बताया कि दोपहर 12:15 बजे पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी के मोटूका पेट्रोल पंप पर प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
3/related/default