भाजपा नेता देवीसिंह के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू/चंडीगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपा के नेता व सामाजिक सरोकार के सशक्त हस्ताक्षर देवीसिंह के जन्मदिन पर आज़ 7 अप्रेल को कम्युनिटी सैंटर, फेस 2, राम दरबार, चंडीगढ़ में प्रात: 9 बजे से सांय 3 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। निशुल्क चिकित्सा शिविर में ईसीजी, बीपी शुगर, आंखों की जांच, दांतों की जांच, स्त्री रोग आदि बीमारियों के प्रशिक्षित डाक्टरों द्वारा मुफ्त जांच व मुफ्त दवाई वितरित की जायेगी। इस विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर को सफल बनाने मे राजस्थान परिवार, श्री विश्वकर्मा रामलीला व ड्रामाटिक क्लब, नई दिशा रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन, ग्लोबल हास्पिटल, सिम्मा फार्मा, खुशी क्लीनिक व मिर्चियां अग्रवाल आई हास्पिटल जैसे सामाजिक संगठन व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थान विशेष सहयोग दे रहे हैं। इन संगठनों व संस्थानों ने रक्तदान में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने की अपील की है कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है क्योंकि रक्तदाता द्वारा दी गई रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!