भागीरथ सिंह ने बोर्ड परीक्षा मे शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र भागीरथ सिंह को श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने आवास पर सम्मानित किया एवं उसका उत्साहवर्धन किया। विधायक सारस्वत ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि “ऐसे होनहार विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, इनकी मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने छात्र को आगे भी निरंतर परिश्रम करते हुए उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों को इस सफलता से प्रेरणा लेकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उल्लेखनीय है कि छात्र भागीरथ सिंह ने क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था भारती निकेतन विद्यालय से अध्ययन कर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विधायक सारस्वत ने छात्र के पिता रामनारायण सिंह को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भवानी तावणिया, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, राजेंद्र सिंह पुन्दलसर, मूलचंद इंदौरिया, रोहित बोहरा, राजेंद्र राजपुरोहित,आइदान जोशी सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक सारस्वत ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और श्रीडूंगरगढ़ के विद्यार्थी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।”

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!