पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी राष्ट्रीय छात्र एथलीट दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री (3किमी) का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 450 छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5:45 बजे विद्यालय की प्राचार्या अचला वर्मा द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय बैंड की जोशीली धुनों ने वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ दौड़ में भाग लेते हुए अपनी खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया। प्राचार्या द्वारा कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दस सर्वश्रेष्ठ एथलीट छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।
बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में मनाया राष्ट्रीय छात्र एथलीट दिवस
By -
April 06, 2026
0
Tags: