झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अम्बेडकर शिक्षा समिति की बैठक समिति कार्यालय में रोहिताश महरानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जरूरतमंद को शिक्षा, सेवा और सम्मान के कार्य करने, सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने, 11अप्रेल को महात्मा ज्योतिबा फुले जन्मोत्सव मनाने, अम्बेडकर सप्ताह पर 14 से 20 अप्रेल तक होने वाले कार्यक्रमों पर विचार किया गया। संगठन में महिलाओ और युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। समिति सचिव सीताराम पंवार ने नुक्कड़ सभा करने की बात कही। सप्ताह के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रमों में खर्च होने वाली राशि जुटाने की जिम्मेदारी समिति सचिव सीताराम पंवार को दी गई। इस अवसर पर घीसाराम कबीर, बाबूलाल सोलंकी, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश सैनी, महावीर माहीच, मोतीलाल दोचानिया, श्रवण कुमार सहित उपस्थित थे।
शिक्षा, सेवा व सम्मान की अवधारणा को लेकर आंबेडकर सेवा समिति की बैठक आयोजित
By -
April 06, 2026
0
Tags: