छापर/सुजानगढ़ (तोलाराम मारू): मानवता और परोपकार की देवी, ताल छापर निवासी रामप्यारी देवी दायमा का निधन शनिवार को होने पर उनके परिजनों ने नेत्रदान का सराहनीय निर्णय लिया। 84 वर्षीय रामप्यारी देवी दायमा के निधन के पश्चात परिवार ने दुःख की घड़ी में भी समाज के लिए प्रेरणादायक कदम उठाया। रामप्यारी देवी के देवर सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् चैनरूप दायमा, पुत्र पवन दायमा, पुत्रवधू दुर्गा देवी दायमा ने नेत्रदान की सहमति देने पर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदार शहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने ताल छापर जाकर नेत्र संग्रह किया। इस पुनीत कार्य में चैनरूप दायमा, लायन्स क्लब के जोन चैयरपर्सन लायन कमल तापड़िया, नर्सिंगकर्मी सुभाष चोपड़ा एवं प्रकाश चौपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेश दास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 42वां नेत्रदान हुआ है तथा ताल छापर का यह पहला नेत्रदान है। इस अवसर पर चतुर्भुज शर्मा, श्रीराम शर्मा तथा दायमा परिवार के सदस्य उपस्थित थे। रामप्यारी देवी दायमा के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदार शहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़ प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदार शहर के चेयरमैन शान्ति लाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।
रामप्यारी देवी दायमा के निधन के बाद परिवारजनों की सहमति से किये नेत्रदान
By -
April 19, 2026
0
Tags: