कल्याण धणी (श्रीराम इंदौरिया): कल्याण धणी सर्व-धर्म समाज फाउन्डेशन व अंतरराष्ट्रीय समससता मंच के संयुक्त तत्वावधान में आखातीज के पावन अबूझ सावे पर कल्याण धणी की पावन धरा पर ग्यारह कन्याओं का निःशुल्क यज्ञ वेदियों के समक्ष कन्यादान कर दाम्पत्य बन्धन में बंधकर अपने सुखमय दाम्पत्य जीवन की ओर अग्रसर हुयी। इस आयोजन में स्व.श्री शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल भुसावर (भरतपुर), श्रवण कुमार बुरड़क, गोविन्द ग्रुप रेनवाल, विकाश जांगिड़ हिमांगी टफ ग्लास सोल्यूशन, कमल सैनी, महेश प्रजापति इत्यादि संस्थायें अग्रणी सहयोगी के रूप में रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र नायक अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग, राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा एए क्लास कॉन्ट्रैक्टर नई दिल्ली, एडवोकेट जयकान्त विबाल अपर लोक अभियोजक रतनगढ, डाॅ.चन्द्रशेखर शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा, शिवहरि शर्मा संयोजक बजरंग सेना राजस्थान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्बूदीप पदमश्री इंजी. नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट द्वारा की गयी। दस वर वधूओं को वैदिक रीति से मंत्रोचार के साथ यज्ञ वेदियों के समक्ष पाणिग्रहण संस्कार के साथ दाम्पत्य बन्धन स्वीकार कर अपने अगली जीवन यात्रा की शुरूआत की। इस अवसर पर सभी विवाह योग्य जोडों की निकासी निकालकर कल्याण धणी के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त कर पाणिग्रहण संस्कार के अगले कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डाॅ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट ला फर्म नेपाल ने बताया कि विश्वरत्न स्व.श्री महावीर प्रसाद टोरडी ने कल्याण धणी सर्व-धर्म समाज फाउन्डेशन की स्थापना सन 2010 में की थी तत्त् समय से लगातार कल्याण धणी की पावन धरा पर सर्व समाज के युवक एवं युवतियों का निःशुल्क वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संयोजक स्व.श्री शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल भुसावर जम्बूदीप पदमश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि कल्याण धणी के आशीर्वाद से नवविवाहित जोडों का निःशुल्क वैवाहिक कार्यक्रम में सर्व समाज के निर्धन एवं असहाय कन्याओं को शामिल कर दाम्पत्य सूत्र में बांधकर कल्याण धणी से उनके सुखमय भविष्य की कामना कर जीवन की अग्रिम यात्रा के लिये रवाना कर दिया जाता है। इस निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रमोद कुमार शर्मा ने किया तथा समारोह में छायांकन कार्य रामचरन वर्मा एवं मन्थन शर्मा ने किया। समारोह में गोविंद साहू, पवन कौशिक, महेश शर्मा, सुनील बंसल, रजत भार्गव, श्रीमती तान्या राठौड, पुरुषोत्तम राठौड, विष्णु साहू, सर्वेंद्र सिंह, डॉ.तूहीना प्रकाश शर्मा, राधे श्याम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
कल्याण धणी की पावन धरा में आखातीज के अबूझ सावे पर दस जोडें दाम्पत्य बन्धन में बंधे
By -
April 19, 2026
0
Tags: