निःशुल्क नेत्र एवं घुटना जोड़ प्रत्यारोपण व जांच शिविर सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (श्रीराम इंदौरिया) शहर के टीबड़ा आई हॉस्पिटल एंड रेटिना सेंटर द्वारा 19 अप्रैल 2026, रविवार को इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन के पास आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं हड्डी-जोड़ रोग जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर श्री गुरुजी पवन जी महाराज महंत श्री रूपण धाम भीमसर की प्रेरणा से माता स्वर्गीय श्रीमती सीता देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र रोग एवं हड्डी-जोड़ रोगों के मरीजों के लिए विशेष जांच, परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था की गई थी। नेत्र रोग विभाग में 210 मरीजों की जांच की गई, जहां डॉ.नंदकिशोर टीबड़ा एवं उनकी टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उचित परामर्श दिया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे उपलब्ध कराए गए, साथ ही चयनित मरीजों को आंखों के ऑपरेशन पर विशेष छूट की जानकारी भी दी गई।ऑर्थोपेडिक विभाग में 160 मरीजों ने जांच करवाई, जहां डॉ.रमाकांत टीबड़ा एवं उनकी टीम ने घुटनों, कमर, गर्दन दर्द, पुराने चोट, सूजन तथा हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण कर उपचार संबंधी परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण एवं रोबोटिक सर्जरी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में फिजियोथेरेपी सेवाओं के अंतर्गत डॉ.अनिरुद्ध दाधीच ने भी अपनी विशेष सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने मरीजों को जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की जकड़न, सर्वाइकल, कमर दर्द, घुटनों की समस्या एवं ऑपरेशन के बाद पुनर्वास (रिहैब) संबंधी परामर्श एवं उपचार दिया। मरीजों को सही व्यायाम, दर्द प्रबंधन तथा शीघ्र रिकवरी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। शिविर में मरीजों को फ्री परामर्श, बीपी एवं शुगर जांच, दवाइयां तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई। शिविर में रूपाणा धाम महंत श्री पवन जी महाराज समेत भीमसरिया परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!