पिंक स्टार हॉस्पिटल द्वारा किया गया प्रथम वर्षगांठ का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: मानसरोवर विस्तार स्थित मांग्यावास में पिंक स्टार हॉस्पिटल में अस्पताल की स्थापना के सफलतापूर्वक पूर्ण हुए एक वर्ष के उपलक्ष्य में प्रथम वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों एवं स्टाफ द्वारा मिलकर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। समारोह के दौरान अस्पताल के निदेशक एवं सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ.राजवेन्द्र सिंह चौधरी ने पिछले एक वर्ष में अस्पताल द्वारा प्रदान की गई स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों के विश्वास और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। अस्पताल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पोखरमल फगेडिया एवं न्यूरो सर्जन डॉ.अश्वनी शर्मा ने बताया कि पिंक स्टार हॉस्पिटल ने ऑर्थोपेडिक, जनरल मेडिसिन, ईएनटी, जनरल एवं जीआई सर्जरी एवं अन्य विभाग सहित अपने पहले वर्ष में हजारों मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया है। अस्पताल के मार्केटिंग हैड करण चावला ने बताया कि इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ सदस्यों, गणमान्य अतिथियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अस्पताल की प्रगति और सेवा भावना की सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!