धर्मयात्रा को सफल बनाने में फोर्टी भी निभाएगा अहम् भूमिका

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: भारतीय नववर्ष समिति द्वारा 19 मार्च को प्रस्तावित धर्मयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी से मिलकर धर्मयात्रा को सफल बनाने की अपील की। बोथरा ने बताया कि पिछले कई दशकों से हिन्दू धर्मयात्रा खूब जोश और जज्बे के साथ निकलती आई है और इसको बीकानेर की जनता का बेहतरीन समर्थन भी मिलता आया है। इस बार समिति द्वारा मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है और मेरे द्वारा बीकानेर की आम जनता के साथ साथ उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोगों से भी इस धर्मयात्रा में पहुंचने तथा अपनी इकाई के श्रमिकों को भी आवश्यकतानुसार भेजने की अपील की जा रही है। समारोह समिति के भंवर पुरोहित ने बताया कि यह यात्रा केवल हमारी ही नहीं पूरे बीकानेर के राष्ट्र प्रेम से जुड़े लोगों की है, जिसमें हम सभी को मिलकर इसे और अधिक भव्य बनाना है। समिति के ही राजेश चूरा ने बताया कि हमारे लिए ये गर्व की बात है कि हम हिन्दू हैं और हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि हम इस नववर्ष का स्वागत धूमधाम से करें। अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया कि धर्मयात्रा को सफल बनाने में फोर्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगा और अपने स्तर पर धर्मयात्रा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का प्रयास करेगा। सीएम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमारे द्वारा हर वर्ष इस धर्मयात्रा में उद्यमियों एवं व्यापारियों के समूह के साथ भाग लिया जाता है और इस वर्ष भी हमारा यह प्रयास रहेगा कि हम इस यात्रा को और अधिक उत्साह और जिम्मेवारी से सफल बनायें। इस अवसर पर उद्यमियों व व्यापारियों द्वारा आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के विजय कोचर, किशोर बांठिया, द्वारका प्रसाद पचीसिया, श्रीराम सींगी, श्याम सुन्दर सोनी, जयकिशन अग्रवाल, पीसी गोयल, नरेश मित्तल, सुशील बंसल, विमल सिंह चोरड़िया, लूणकरण सेठिया, राजकुमार पचीसिया, वीरेंद्र किराडू, विजय चांडक, पारस डागा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, कुंदन मल बोहरा, अश्विनी पचीसिया, राजीव शर्मा, गुरदीप शर्मा, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, रोहित पित्ती, प्रतीक अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!