श्री जमनादास अडूकिया राजकीय विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक: सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय श्री जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिड़ावा में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनूं अशोक कुमार शर्मा ने विधालय का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थित पांचवी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन एवं संग्रहण केंद्र, परीक्षा व्यवस्था, मूल्यांकन व्यवस्था, स्टाफ रूम, परीक्षा कक्ष, पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, रसोई घर, कार्यालय, सफाई व्यवस्था, वीक्षण कार्य, अध्यापन कार्य, नामांकन, परीक्षा परिणाम, भौतिक सुविधाओं आदि का गहन निरक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक निर्देशक समसा अशोक कुमार जांगिड़, डाइट वरिष्ठ व्याख्याता अजय कुमार प्रेमी भी थे। निरीक्षण पश्चात विद्यालय स्टाफ को सम्बलन प्रदान करते हुये सीडीईओ अशोक शर्मा ने कहा कि चिड़ावा क्षेत्र का श्री जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्य राजकीय विद्यालयों के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने संस्था प्रधान प्रदीप मोदी के नेतृत्व में विद्यालय में हुई नामांकन वृद्धि, भौतिक सुविधाये, जिले में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम, स्वच्छता, पर्यावरण अनुकूल वातावरण, अनुशासन की भरपूर सराहना की एवम इसे दूसरे राजकीय विद्यालयों के लिए श्रेष्ठ उदाहरण बताया। इस आशय पर उन्होंने संस्था प्रधान सहित स्टॉफ का स्वागत अपने कर कमलों से किया। संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने अशोक कुमार शर्मा सीडीईओ साहब का अभिनंदन करते हुए उनके सकारात्मक मार्गदर्शन एवम प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य नरेंद्र वालिया, सुरेंद्र सैनी, उर्मिला, नरेंद्र, सूरजभान, दीपक कुमार, शांता, सुनीता कुल्हार, मनोरमा, आशुतोष शर्मा, बिजेश बुलानिया, मेधा, कुसुमलता, प्रतिभा स्वामी, राजकौर, हर्षिता बजाज, नीतू, अलबेली, आशा, गंगाधर सैनी, सहीराम, सुधीर जांगिड़, किरण, सुधा यादव, मुकेश कुल्हार, मुकेश चौधरी, अंकिता, राजबाला आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!