पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से झुंझुनूं प्रतिनिधिमंडल की भेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): होली के पावन पर्व पर सामाजिक सौहार्द, आस्था और राजनीतिक आत्मीयता की सशक्त तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब श्री लक्ष्मी मठ आश्रम बुहाना के महंत श्री चंद्रशेखरानंद के नेतृत्व में झुंझुनूं का एक प्रतिनिधिमंडल राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके निवास स्थान पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राजे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र में पधारने का आत्मीय निमंत्रण दिया। गुरुवार को हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात में भाजपा नेता एवं समाजसेवी महेश बसावतिया, गौड़ ब्राह्मण महासभा के झुंझुनूं जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित, कृष्ण जोशी, सुरेश शर्मा तथा सुरेन्द्र शर्मा (प्रिंसिपल) सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान बुहाना क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बुहाना स्थित गौशाला में पधारकर गौसेवा के इस पावन कार्य का आशीर्वाद देने का आग्रह किया। राजे ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में झुंझुनूं आने और गौशाला में दर्शन देने की सहमति जताई। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों, धार्मिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वसुंधरा राजे का बुहाना आगमन न केवल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगा, बल्कि गौसेवा और सामाजिक कार्यों को भी नई प्रेरणा और मजबूती मिलेगी।
होली के पावन अवसर पर हुई यह मुलाकात केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और परंपरागत मूल्यों को आगे बढ़ाने की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस आत्मीय भेंट ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के मुद्दों पर संवाद और सहभागिता ही समाज को नई दिशा देने का माध्यम बनती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!