झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का जिला स्तरीय समारोह 8 मार्च, रविवार को सूचना केंद्र सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में झुंझुनू एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाले व्यक्तिगत एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत 24 लोगो का सम्मान किया जाएगा।
*इनका होगा सम्मान*
मंडावा तहसीलदार डाॅ.सुरेन्द्र भास्कर, सहायक प्रबंधक पूजा, बीसीएमओ डाॅ.रेखा, पीएनबी के मुख्य शाखा प्रबंधक दारा सिंह, आरएसआरडीसी की सहायक अभियंता ज्योति महरिया, शहीद फारूख अहमद राउमावि भीमसर की व.अध्यापक सविता गोदारा, बीपीओ कंचन चौधरी, अगवाना खुर्द की पंचायत शिक्षिका सुमन मान, इस्लामपुर की ग्राम साथिन सबीना, घोडीवारा खुर्द की कार्यकर्ता प्रीति कुमारी, भूदा का बास की सहायिका गुड्डी देवी, पिलानी की आशा सहयोगिनी लक्ष्मी शर्मा, एमडी टैंट हाउस, हंसासर की ग्राम साथिन सम्पत, बडागांव की ग्राम साथिन सुनिता, बडाउ की ग्राम साथिन कविता गुर्जर, बुहाना की ग्राम साथिन सुनिता देवी, हेतमसर की ग्राम साथिन किरणा बर्वड, मोई भारू की ग्राम साथिन कश्मीर, उरीका की ग्राम साथिन मंजू, सैनी नगर की ग्राम साथिन संजु सैनी, काजी की ग्राम साथिन रचना कुमारी, ओजटू की ग्राम साथिन मंजू देवी, प्रतापपुरा की ग्राम साथिन मंजू का सम्मान किया जाएगा।