झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का राज्य स्तरीय समारोह इस बार हनुमानगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (सर्वाधिक संख्या में ऋण आवेदन एवं राशि स्वीकृत करने वाले जिले के रूप में) जिला कलक्टर डाॅ.अरूण गर्ग को सम्मानित किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर के अतिरिक्त (सर्वाधिक संख्या में ऋण आवेदन एवं राशि स्वीकृत करने वाले जिला स्तरीय एलडीएम श्रेणी में) गोपाल प्रसाद तथा सर्वाधिक राशि के ऋण स्वीकृत करने वाली ब्रांच की श्रेणी में पंजाब नेशनल बैंक के बैंक शाखा प्रबंधक विकास शिवराण को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वहीं जिला बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान में दूसरे नम्बर पर रहा है।