युवक को पाकिस्तान से आ रही वॉटसएप कॉल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के खाजूवाला इलाके में पाकिस्तान अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है। कभी यहां गुब्बारे के जरिये तो कभी कबूतर के माध्यम से सैंधमारी का प्रयास की कोशिश कर चुका है। सीमावर्ती इस क्षेत्र मेेंं रहने वाले एक किसान के मोबाइल पर पाकिस्तान के कोड +92 से बार-बार कॉल आने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। दो दिनों से युवक के मोबाइल पर करीब 20 से 25 बार कॉल आने की बात सामने आई है। इससे बॉर्डर एरिया में खेती करने वाला युवक डर गया और पुलिस को सूचना दी। खाजूवाला सीओ अमरजीत सिंह चावला के अनुसार मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। शुरुआती जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजेंसियों को भी जानकारी दे दी गई है। चावला ने बताया कि ऐसे मामलों में लोगों को फोन कर जानकारी लेने या किसी तरह की बातचीत करने की कोशिश की जाती है। इसके बाद हनीट्रेप के मामलों में भी फंसाने का प्रयास किया जाता है। लोगों को भी ऐसे संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बता दे कि जासूस बॉर्डर क्षेत्रों की जानकारी पाकिस्तानी एजेंटों से शेयर करते पकड़े गए हैं। बॉर्डर के इलाकों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!