बीकानेर: जिले के नाल थानान्तर्गत हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे कोडमदेसर रोड़ पर अनियंत्रित थार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद थार करीब 200 मीटर तक दोनों को घसीटती ले गई। ये दोनों दोस्त थे। एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे ने पीबीएम में उपचार के दौरान अलसुबह दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कार में सवार ड्राइवर अभी फरार है। घटना से नाराज मृतकों के परिवार वाले सुबह से पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। थार के ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गजनेर थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि 5 युवक 3 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कोडमदेसर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी युवक वापस बीकानेर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही थार गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित पारीक (22) निवासी सांडवा (चूरू) हाल शीतला गेट और प्रमोद पंवार (23) निवासी जैन स्कूल के पीछे, गोगागेट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। मोहित की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद पंवार करीब 3.5 घंटे इलाज के बाद दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर बीकानेर निवासी रामनिवास ज्याणी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय गाड़ी रामनिवास ज्याणी चला रहे थे या कोई अन्य व्यक्ति। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है, साथ चल रहे युवक ने पुलिस को दी घटना की सूचना, नीतिन गहलोत ने पुलिस को दी। नीतिन खुद भी दूसरी मोटरसाइकिल से युवकों के साथ ही आ रहा था, उसके साथ गिरधारी सांखला भी मौजूद था।
3/related/default