गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में आरसीसी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों की मूंगफली जलकर राख हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया और गोदाम में रखी करीब 33 हजार बोरियों में रखा 11.55 लाख किलो मूंगफली का स्टॉक राख के ढेर में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रात करीब 11 बजे आग लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैल गई। करीब एक घंटे के भीतर आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गोदाम की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, बीकानेर और नोखा सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी देर रात से लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी, वह देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!