यात्रियों की सुविधा हेतु यशवंतपुर-बीकानेर- यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर: रेलवे द्वारा होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके मार्ग के कुछ स्टेशनों तथा अतिरिक्त ठहराव व संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06543, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 11 मार्च से 25 मार्च तक (03 ट्रिप) यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को 07.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.45 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान कर 15.00 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06544, बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 14 मार्च से 28 मार्च तक (03 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को 01.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 08.40 बजे आगमन व 08.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04.00 बजे यशवंतपुर पहुॅचेगी। इसके मार्ग के कुछ स्टेशनों तथा अतिरिक्त ठहराव व संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!