झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह रविवार को सूचना केंद्र सभागार में जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय समारोह में उपखंड अधिकारी झुंझुनूं कौशल्या विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर छोटे लाल गुर्जर, अतिरिक्त कोषाधिकारी प्रियंका लांबा एवं प्रेरणा कालेर, जिला युवा अधिकारी मधु यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक पवन पूनिया, मंडावा तहसीलदार डॉ.सुरेंद्र भास्कर, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक विजेंद्र सिंह राठौड़ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला एवं कार्मिकों के प्रयासों से ही जिला हर बार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री नारी शक्ति उधम प्रोत्साहन योजना में प्रथम स्थान पर रहता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ.महेंद्र के. सोलंकी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श तथा लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाता है। डॉ.सोलंकी ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला ने बताया कि समारोह के दौरान पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत 24 लोगो का सम्मान किया गया जिनमें मंडावा तहसीलदार डाॅ.सुरेन्द्र भास्कर, सहायक प्रबंधक पूजा, बीसीएमओ डाॅ.रेखा, पीएनबी के मुख्य शाखा प्रबंधक दारा सिंह, आरएसआरडीसी की सहायक अभियंता ज्योति महरिया, शहीद फारूख अहमद राउमावि भीमसर की व.अध्यापक सविता गोदारा, बीपीओ कंचन चैधरी, अगवाना खुर्द की पंचायत शिक्षिका सुमन मान, इस्लामपुर की ग्राम साथिन सबीना, घोडीवारा खुर्द की कार्यकर्ता प्रीति कुमारी, भूदा का बास की सहायिका गुड्डी देवी, पिलानी की आशा सहयोगिनी लक्ष्मी शर्मा, एमडी टैंट हाउस, हंसासर की ग्राम साथिन सम्पत, बडागांव की ग्राम साथिन सुनिता, बडाउ की ग्राम साथिन कविता गुर्जर, बुहाना की ग्राम साथिन सुनिता देवी, हेतमसर की ग्राम साथिन किरणा बर्वड, मोई भारू की ग्राम साथिन कश्मीर, उरीका की ग्राम साथिन मंजू, सैनी नगर की ग्राम साथिन संजु सैनी, काजी की ग्राम साथिन रचना कुमारी, ओजटू की ग्राम साथिन मंजू देवी, प्रतापपुरा की ग्राम साथिन मंजू का सम्मान किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नवलगढ़ के संदीप कुमार, मंडावा की उषा कुलहरि, अलसीसर की भारती ढाका, दीपिका को सम्मानित किया गया। इस दौरान समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग की माता यशोदा पुरस्कार योजना के तहत कार्यकर्ता को 5100 तथा सहायिका को ₹2100 का नगद इनाम दिया गया। इस दौरान बाजला केंद्र की कार्यकर्ता संगीता, खारिया की सहायका अनीता, जैतपुर की कार्यकर्ता अनिता देवी, बुहाना की सहायका तारावती देवी, चिड़ावा वार्ड 2 की कार्यकर्ता अनिता, धतरवाला की सहायिका लक्ष्मी, लालपुर की कार्यकर्ता फूलवती देवी, उत्तरासर मानपुर की सहायका चांदनी मीणा, नालपुर की कार्यकर्ता शशिकला देवी, खेतड़ी वार्ड 20 की सहायिका मंजू देवी, बनगोठडी की कार्यकर्ता कृपा बाई, खेडला की सहायिका कांता, मुखवास की कार्यकर्ता सरोज बड़बड़, बिसाऊ वार्ड नंबर 7 की सहायिका प्रियंका, राणासर की कार्यकर्ता मुन्नी देवी, डूंडलोद की सहायिका नीलोफर,
ढानाबाग की कार्यकर्ता संपत्ति देवी, बिशनपुरा की सहायिका सरोज देवी, इस्माइलपूर कार्यकर्ता चंद्रकला, काजड़ा की सहायिका सुनीता, पोंख की कार्यकर्ता चित्रा शर्मा, बड़ा गांव की सहायिका कौशल्या देवी को पुरस्कार दिया गया।