सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय माधव कुंज पर होली स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में आयोजित होली स्नेह सम्मेलन में सभी स्वयं सेवकों ने आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मोहन ढफ मंडली (जाटों का मोहल्ला) के प्रमोद जांगिड़, दीपेंद्र दायमा द्वारा बहुत ही सुंदर फाल्गुनी धमाल की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर, बिशनपाल सिंह शेखावत, अशोक सिरोवा, संदीप शर्मा, पतंजलि मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़, जांगिड़ समाज सेवा समिति अध्यक्ष सज्जन कुमार जांगिड़, मनोज कुमार, रोहिताश कुमार, संतोष कुमावत, सज्जन जांगिड़, हिमांशु गौतम, मयंक गोगावत, अमित जांगिड़, सुभाष दायमा, बंटी दायमा, मुकेश शर्मा, स्पनेश शर्मा, घनश्याम वर्मा सहित संघ के स्वयं सेवक मौजूद थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय माधव कुंज पर होली स्नेह सम्मेलन आयोजित
By -
March 05, 2026
0
Tags: