निवाई (लालचंद सैनी): महर्षि गौतम जयंती को लेकर गौतम आश्रम में नवयुवक मण्डल की बैठक मंडल अध्यक्ष विकास गौतम रजवास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दिनेश जोशी बहड, उपाध्यक्ष महेश मिश्र, महासचिव ज्योतिप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष भगवान शर्मा, सीदडा, संगठन मंत्री सोमेश पहाडी, प्रचार मंत्री आदित्य गौतम, मीडिया प्रभारी सुनिल शर्मा डाहर, महामंत्री योगेश बरोनी व नवीन बहड, मंत्री के पद पर मनीष बरोनी व गोविन्द गौतम व मिटिंग प्रभारी श्रीराम गौतम व वैभव गौतम को मनोनीत किया है। मीडिया प्रभारी सुनिल शर्मा डाहर ने बताया कि कार्यकारिणी में सलाहकार चन्दन शर्मा रजवास व सदस्य के रूप में वंश गौतम, चिन्मय गौतम, रूद्रांश गौतम, महेश गौतम व देवांशु गौतम को शामिल किया गया है। नवीन कार्यकारिणी को गौतम समाज के अध्यक्ष जगमोहन गौतम ने विधिवत शपथ ग्रहण करवाई एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ.देवेन्द्र शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, हरीश गौतम, राजेन्द्र शर्मा, पंकज गौतम व महेश जोशी सहित समाज कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
3/related/default