कोटा (मजहर खान): विज्ञान नगर निवासी इफ़ज़ान खान, पुत्र इरफ़ान भाई (फरमाइश ड्राई फ्रूट्स & खजूर, नूरी जामा मस्जिद के सामने) ने आज माशाअल्लाह 4 साल की छोटी सी उम्र में अपना पहला रोज़ा रखा। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने के जज़्बे को देखकर परिवार और आसपास के लोगों ने खुशी जताई। बच्चों के इस हौसले और दीनी जज़्बे को देखकर बड़ों ने इफ़ज़ान को दुआओं से नवाज़ा और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर परिजनों ने बताया कि छोटे बच्चों में भी रमज़ान के रोज़ों के प्रति बढ़ती रुचि और उत्साह देखकर बहुत खुशी होती है। इफ़ज़ान के पहले रोज़े की खुशी में परिवार और आसपास के लोगों ने उसे मुबारकबाद दी।
3/related/default