हिंदू नववर्ष के स्वागत में सजा श्याम मंदिर, दर्शनों के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): इन्दिरा कॉलोनी में स्थित प्रसिद्ध श्याम मंदिर में हिंदू नववर्ष के स्वागत में बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया। नववर्ष के स्वागत व बाबा के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुजारी पंडित सांवरमल शर्मा, सहदेव शर्मा व विष्णु शर्मा के सानिध्य में बाबा श्याम का देशी व विदेशी रंग बिरंगे फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली से सजाकर भक्तों का स्वागत किया गया। हिंदू नववर्ष के अवसर पर टोंक, झिलाय, बौंली, वनस्थली व चाकसू सहित आसपास के क्षेत्रों से सैंकडों श्याम भक्त मंदिर पहुंचे और बाबा के दर्शन करके सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या आरती के समय मंदिर परिसर हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंज उठा। महाआरती के पश्चात मंदिर समिति द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!