4.80 लाख रुपये की स्मैक व 26 हजार 570 रुपये जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): निवाई थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके 4.80 लाख रुपये की स्मैक व 26 हजार 570 रुपये जब्त किए हैं। थानाधिकारी घासीराम मीणा व डीएसटी उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निवाई थाना क्षेत्र के झिलाय निवासी दयाराम गुर्जर व गोवर्धनपुरा निवासी मेघराज गुर्जर को गिरफ्तार कर उनके पास से 4.80 लाख रुपये की 23.79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व 26 हजार 570 रुपये जब्त किए है। उन्होंने बताया कि आरोपी झिलाय, निवाई व सिरोही के आस-पास के क्षेत्रों में नशे की सप्लाई करते थे। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, साइबर सेल प्रभारी सुरेश चावला, कांस्टेबल शिवपाल, रुकमकेश, राधाकिशन, राजेश कुमार, राधामोहन व निवाई थाने की टीम का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!