निवाई (लालचंद माली): महर्षि गौतम आश्रम में गुरुवार को भगवान महर्षि गौतम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के शुभारंभ पर गुरुवार की सुबह ध्वज पूजन के बाद महर्षि गौतम का विधिवत पूजन कर किया गया। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदर कांड पठन का भव्य आयोजन हुआ। सुंदरकांड भक्त मंडली में शामिल
रामप्रसाद शर्मा, सत्यनारायण व जयसिंह सहित समाज के लोगों ने सुंदरकांड के पाठ किए। अध्यक्ष जगमोहन गौतम ने बताया कि ध्वज पूजन के बाद दोपहर में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के महिला पुरुषों ने मंत्रोचार के साथ आहुतियां दी। गौतम नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विकास गौतम रजवास ने बताया कि शाम 5 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सामूहिक आरती करके सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।