वीएमओयू: एमएससी तथा बीएड की प्रथम आवंटन सूची जारी, अगले सप्ताह होगी काउंसलिंग

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/कोटा (श्रीराम इंदौरिया): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र में एमएससी और बीएड प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी प्रथम आवंटन का परिणाम तथा अपना प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते है। निदेशक विज्ञान एवं तकनीकी विद्यापीठ प्रो.अनुराधा दुबे ने बताया कि एमएससी की प्रथम काउंसलिंग 11 और 12 मार्च को संबंधित क्षेत्रीय केंद्र पर आयोजित होगी। काउन्सलिंग के लिए विस्तृत दिशा निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सह समन्वयक डॉ.संदीप हुड्डा ने बताया कि सफल अभ्यर्थी वांछित दस्तावेज तैयार रखे तथा नियत समय व स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करावे। एमएससी पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की फीस 17,300 रुपये है, जो कि चयनित अभ्यर्थी को काउंसलिंग दिनांक को ऑनलाइन माध्यम से जमा करानी होगी। मूल दस्तावेजों और व्यक्तिशः उपस्थिति के अभाव में सीट पर अभ्यर्थी का दावा नहीं माना जाएगा। शिक्षा विद्यापीठ की निदेशक प्रो.कीर्ति सिंह ने बताया कि बीएड की पांच सौ सीटों पर भी एलॉटमेंट जारी किए जा चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट देखते रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!