गलत जगह पर लगाये गये ग्रिलर एवं डिवाईडर से हो रही दुर्घटनायें

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान प्रदेश के सीएम एवं सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भजन लाल शर्मा के क्षेत्र में मानसरोवर के विजय पथ रोड़ से शिप्रा पथ की ओर जाने वाली सड़क के बीच में रक्षित हॉस्पिटल के बगल में सेक्टर 94 ओर सेक्टर 93 के सामने डिवाइडर लगाए गए हैं, जिससे सड़क दोनों तरफ से बहुत संकरी हो गई है। विशेष तौर पर तुलसी मार्ग की तरफ से आने वालों के लिए सामने रोड क्रॉस करना अथवा यू टर्न लेने में सड़क के दोनों ओर से एक्सीडेंट और ट्रैफिक जाम का बहुत खतरा है। इस डिवाइडर की एक पट्टी, जो तुलसी मार्ग के सामने लगी है, वह हटनी चाहिए। प्रताप मार्ग, सेक्टर 94 की तरफ से आने वालों के लिए भी विजय पथ पर डिवाइडर पर लगी एक पट्टी हटनी चाहिये। अभी जिस प्रकार ग्रिलर लगाया गया है, उसकी वजह से रोज एक्सीडेंट होना सामान्य बात हो गई है ओर ये सब नगर निगम (मानसरोवर जोन) के पास वाकिंग डिस्टेंस पर ही है, जहां से रोज विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का आना जाना है तथा डिवाईडर के पास ही चंद कदम की दूरी पर ही आईजीएम व ब्राइटवेज पब्लिक स्कूल है, जिसके बच्चे उस कट से रोज आते जाते है। वहां पर सामने रोड पर डिवाइडर और ग्रिलर लगाए गए हैं, जिसमें से यह एक ग्रिलर ठीक तुलसी मार्ग के सामने है, जिससे यू टर्न लेने में और सामने की तरफ बालाजी स्टोर्स की तरफ जाने पर ट्रैफिक जाम हो जाता है और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। वहां पर एक डिवाइडर जो चिन्हित है, उसको हटाते ही सेक्टर 94 और सेक्टर 93 के निवासियो की सुविधा हेतु एवं विजय पथ पर संचालित ट्रैफिक के सुचारू संचालन हेतु इस समस्या का निदान हो जायेगा। प्रशासन त्वरित कार्यवाही करते हुये मौका मुआयना कर ग्रिलर को हटाए और नागरिकों को भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचाये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!