झुंझुनूं में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री गौर पूर्णिमा महोत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): फौज का मोहल्ला स्थित तिवारी की बगीची में निर्माणाधीन इस्कॉन 'श्री श्री राधा मदनगोपाल गौर हरि मंदिर' में शनिवार, 4 मार्च को युगावतार भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस (गौर पूर्णिमा) अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय संत श्री हरिशरण जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपने आशीर्वचनों से उपस्थित जन समूह को निहाल किया। महाअभिषेक और हरिनाम संकीर्तन की गूंज से महोत्सव का शुभारंभ सायं 5 बजे भगवान श्री गौर निताई जी के भव्य महाअभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित भक्तों ने सुमधुर हरि कीर्तन और कथा का आनंद लिया। महाआरती के उपरांत फूलों की होली और फ़िर सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के उदारमना दानदाताओं और अतिथियों सभी भक्तसमूह का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

*चैतन्य महाप्रभु: शांति और प्रेम के संवाहक*
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि चैतन्य महाप्रभु ने पूरे विश्व को 'हरे कृष्ण' महामंत्र की सौगात दी और जाति-पाति के भेदभाव को मिटाकर मानवता को भक्ति के सूत्र में पिरोया। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही उनका अवतरण हुआ था, जिसे वैष्णव समाज 'गौर पूर्णिमा' के रूप में मनाता है। इस दिन मंदिरों में फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया जाता है।
उपस्थित गणमान्य जनसमारोह में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख भक्त राधा मदन मोहन दास, डॉ.नवीन कांति दास, पिलानी से प्रमुख वक्ताभक्त हरिहर दास, रामपुरा से सत्य दामोदर दास और उनकी हरिनाम संकीर्तन टीम के 15 सदस्यों, नवलगढ़ से गिरधारी दास, पवन केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, दामोदर प्रसाद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, श्रीमती संतोष पत्नी पवन केजड़ीवाल, श्रीमती अनीता पत्नी पवन अग्रवाल, डॉ.डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शेखावाटी के इस पहले निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी देते हुए इस्कॉन भक्त डॉ.नवीन कांति दास ने जानकारी दी कि मंदिर निर्माण, भोग और प्रचार कार्यों के लिए 'नित्य सेवा' कार्यक्रम के तहत दानदाताओं का सहयोग अपेक्षित है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!