कृषि उपज मंडी में किसानों को नहीं हो किसी भी प्रकार की असुविधा: जौनापुरिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कृषि उपज मंडी का निरिक्षण किया एवं किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। पूर्व सांसद ने सबसे पहले जिंसों की नीलामी और तुलाई प्रक्रिया को देखा ताकि पता चल सके कि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य और सही माप मिल रहा है या नहीं। उन्होंने मंडी के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण करते हुए वहां मौजूद सुविधाओं का अवलोकन किया। पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने मंडी प्रशासन को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे और उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मंडी सचिव कमल किशोर सोनी, कुलदीप पाराशर, रामेश्वर बेनीलाल, रामस्वरूप चौधरी, ताराचन्द बोहरा, दीपक गुप्ता, बुधराम चौधरी, राजेन्द्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!