जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 9 मार्च 2026 को “अनलॉकिंग सैप पोटेंशियल: एम्पोवेरिंग फ्यूचर प्रोफेशनल” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ.विपिन जैन ने मुख्य वक्ता अविशेक शर्मा, मुख्य वितरण अधिकारी, अवाटु प्राइवेट लिमिटेड का स्वागत एवं सम्मान किया। अपने व्याख्यान में अविशेक शर्मा ने एसएपी तकनीकों तथा उद्योग में उनके बढ़ते महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को एसएपी के व्यावहारिक उपयोग तथा उद्योग में इसके महत्व के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न भी पूछे, जिससे कार्यक्रम और अधिक ज्ञानवर्धक बना। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ.प्रियंका यादव (सहायक प्राध्यापक, सूचना प्रौद्योगिकी) एवं डॉ.सरोज अग्रवाल (सह-प्राध्यापक, सूचना प्रौद्योगिकी) के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समापन सुश्री ऋतु शुक्ला, उप-विभागाध्यक्ष (सूचना प्रौद्योगिकी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
एसकेआईटी में “अनलॉकिंग सैप पोटेंशियल: एम्पोवेरिंग फ्यूचर प्रोफेशनल” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
By -
March 09, 2026
0
Tags: