झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा सभी तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हुई। गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा देरवाला के मुख्य अतिथि एवम् अश्विनी महर्षि अधिवक्ता की अध्यक्षता में गौड़ ब्राह्मण महासभा, नवलगढ़ ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विशिष्ट सम्मानित अतिथि महामंत्री शिवचरण पुरोहित, जिला मंत्री सुरेंद्र शर्मा, प्रिंसिपल नीरज शर्मा, कर सलाहकार कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भीमसरिया, रामावतार शर्मा एवम् लीलाधर पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य एवं पवन शर्मा सेवानिवृत्त उपनिदेशक आयुर्वेद, महेश मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा मंचस्थ रहे। सर्वप्रथम शिवचरण पुरोहित महामंत्री गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान जिला झुंझुनूं के उद्देश्य के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि समस्त तहसील स्तर पर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। आज नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा, अश्विनी महर्षि ने प्रस्ताव रखा कि बाबूलाल शर्मा अध्यक्ष पद हेतु एवं महेश मिश्रा एवं ओमप्रकाश सर्राफ ने सभी विप्र बंधुओं की ओर से प्रस्ताव का समर्थन किया एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा को अधिकृत किया। इस अवसर पर महेश शर्मा, नरोत्तम शर्मा सेवानिवृत शाखा प्रबंधक सभी, अखिलेश शर्मा, रामस्वरूप बसोतिया, संजय मिश्रा, दीपक तिवारी, ललित शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित विप्रजन उपस्थित रहे। महेश मिश्रा, पवन शर्मा एवं ओमप्रकाश सर्राफ ने बताया कि अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने का आशीर्वाद दिया एवं अध्यक्ष उद्बोधन के माध्यम से अश्विनी महर्षि ने समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा को ईश्वर सेवा बताते हुए कहा कि संकट की स्थिति में, विप्र समाज को संबल देना चाहिए एवं सभी मिलजुल कर समाज हित में कार्य करने के लिए सभी को आश्वस्त किया तथा जिला से पधारे हुए सभी विप्र बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
3/related/default