जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में स्थित 80/24 पटेल मार्ग में रविवार को दिव्यांग रसोई का हुआ शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): दिव्यांग रसोई की सीईओ समीक्षा जैन और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय वशिष्ठ ने बताया कि दिव्यांग रसोई द्वारा नवरात्रि के रामनवमी पर्व पर दिव्यांग साथियों के लिए दिव्यांग रसोई का शुभारंभ जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में स्थित 80/24 पटेल मार्ग, मानसरोवर में किया गया, जिसमें 51 दिव्यांग साथियों के लिए ई रिक्शा द्वारा घर घर भोजन व्यवस्था की गई। समीक्षा जैन एवं जय वशिष्ठ ने बताया कि  दिव्यांग रसोई के शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग साथियों को आत्मनिर्भर बनाना एवं कोई भी दिव्यांग साथी भूखा न सोये, इसलिए दिव्यांग रसोई में दिव्यांग साथियों द्वारा भोजन पकाया जायेगा और दिव्यांग साथियों द्वारा ही ई-रिक्शा से दिव्यांग साथियों तक भोजन पहुंचाया जायेगा। दिव्यांग रसोई का उद्घाटन भारती लख्यानी चेयरमैन जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने किया और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता मुकेश लखानी एवं वार्ड नंबर 86 के पार्षद दामोदर मीणा मौजूद रहे। अध्यक्षता गोविंद नारायण भार्गव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय दिव्यांग संघ ने की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!