चिड़ावा में ‘श्रीमद भागवत मंगलपाठ’ पुस्तक का भव्य विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के कॉलेज रोड़ पर पोद्दार पार्क स्थित परमहंस पीठ सनातन आश्रम में बावलियां बाबा की प्रतिमा के समक्ष आयोजित समारोह में वाणी भूषण प्रभुशरण तिवाड़ी द्वारा रचित ‘श्रीमद भागवत मंगलपाठ’ की प्रथम पुस्तक अतिथियों के कर कमलों द्वारा विमोचित की गई। समारोह के दौरान मंगल पाठ रचयिता प्रभुशरण तिवाड़ी ने पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह ग्रंथ 136 पृष्ठों में संकलित है तथा इसे सात अध्यायों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मंगलपाठ में चौपाई, दोहा, सौरठा, छंद, स्तुति एवं गीतों के माध्यम से संपूर्ण श्रीमद्भागवत का सार अत्यंत सरल एवं सुगम शैली में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जो श्रद्धालु भागवत सप्ताह का आयोजन करने में सक्षम नहीं हैं, वे इस मंगलपाठ के माध्यम से एक ही दिन में संपूर्ण भागवत का पाठ कर सकेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। विमोचन समारोह में उपस्थित विद्वानों एवं अतिथियों ने इस कृति को अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी बताया। समारोह का वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। इस मौके पर वैद्य जनार्दन शर्मा, प्रवासी उद्योगपति हुकमीचंद लाम्बीवाला, डॉ.एलके शर्मा शिक्षाविद हीरालाल शर्मा खाजपुर, देवदत्त शर्मा, रामनिवास जांगिड़, अशोक सुरोलिया, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, कैप्टेन शंकर लाल महरानिया, डॉ.शंभू पंवार, कांति प्रसाद हलवाई ,कवि नगेंद्र शास्त्री, बालकृष्ण चौरासिया, गिरधर गोपाल महमिया, रजनीकांत मिश्रा, सुरेश शेखावत, तेजप्रकाश सोनी, मनीष शर्मा, महेन्द्र रणवा, मातादीन महर्षि, रत्तीराम जांगिड़, डॉ.अशोक शर्मा अरडावतिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!