झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू पधारे राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनू में भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि के नेतृत्व में प्रतीक चिन्ह और बुके भेंटकर झुंझुनू जिले के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी को संबोधित करते हुये उर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी जनता के बीच में जाए और कांग्रेस द्वारा फैलाई गई किसी भी अफवाहो का पर्दाफाश करें। राजस्थान में भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राज्य में चहुंओर विकास की गंगा बह रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई जनहित की योजनाओ को प्रत्येक बूथ स्तर तक लेकर जाना है। इससे पहले जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि द्वारा उन्हें बुके भेंटकर ओर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
3/related/default