पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी स्थित बाबा श्याम के 67वे वार्षिक उत्सव को लेकर चार दिवसीय धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर है। श्री श्याम सेवा समिति के व्यवस्थापक अरूण भौमिया बिल्लू ने बताया कि चार दिवसीय धार्मिक आयोजनो में आगामी 27 मार्च को गायत्री परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन यज्ञ, 28 मार्च को बाबा का मंगलपाठ झुन्झुनू के पंडित दिनेश शर्मा द्वारा किया जायेगा। 29 मार्च को बाबा की विशाल शोभा यात्रा सुबह 7.15 से श्याम मन्दिर प्रांगण से पिलानी के मुख्य मार्ग मुख्य बाजार, निहाली चौक, बड़ चौक से होती हुई वापिस श्याम मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा की पिलानी के मुख्य बाजार स्थित गोपीनाथ जी मंदिर के समक्ष आरती के साथ पुष्प वर्षा की जायेगी। सनातन धर्म में किसी धार्मिक आयोजनों में साधु संतों का सानिध्य न हो तो अधूरापन ही रहता है। इसको लेकर शोभायात्रा संतो के सानिध्य में पूर्ण होगी। ऊंट, घोड़ों, बग्गी व शानदार बैंड शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण होंगे तत्पश्चात् श्याम मंदिर प्रांगण में रात्रि विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें नामी गायक बाबा का गुणगान करेंगे। 30 मार्च को सुबह 11.15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सभी धर्मपरायण महानुभावों से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है।
3/related/default