पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा नेता राजेश दहिया ने बताया कि पिलानी विधानसभा को अलग अलग निविदाओं के माध्यम से अमृत योजना और कुम्भाराम परियोजना से पानी मिलेगा। दहिया ने बताया की पिलानी के आसपास के क्षेत्र के लिए झेरली गांव से पम्प हाउस के माध्यम से पानी मिलेगा, वही चिड़ावा शहर व आसपास के क्षेत्र के लिए पाइप लाइन का काम युद्ध स्तर पर जारी है। दहिया ने क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत की सूचना देते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत पिलानी शहर एवं विद्या विहार क्षेत्र के लिए ‘Water Supply Scheme for Augmentation of Urban Water Supply Scheme (UWSS) Pilani and Vidhya Vihar, District Jhunjhunu’ की निविदा जारी कर दी गई है। यह योजना जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), जयपुर क्षेत्र द्वारा निविदा संख्या 04/2025-26 के तहत प्रकाशित की गई है, जिसमें कुल अनुमानित लागत ₹44.70 करोड़ (44,70,23,000 रुपये) है। योजना में 5 वर्षों का संचालन एवं रखरखाव (O&M) तथा 1 वर्ष का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड शामिल है। निविदा प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। दहिया ने बताया कि यह योजना कुम्भाराम पेयजल परियोजना (जिसकी स्वीकृत राशि ₹7583 करोड़ है) के पूरक के रूप में कार्य करेगी। पूर्व में मेरे द्वारा लिखे गए पत्र (Ref. No. 584, दिनांक 05/09/2024) में मलसीसर से 156 MLD पानी के उपयोग एवं पाइपलाइन विस्तार का सुझाव दिया गया था, जो अब इस निविदा के माध्यम से ठोस रूप ले रहा है।
*मुख्य लाभ*
• पिलानी शहर को AMRUT 2.0 योजना से पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।
• मंडरेला, झेरली एवं चिड़ावा के पास बड़े पंप हाउस बनेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
• टैंकरों पर निर्भरता समाप्त होगी, टैंकर-स्टोरेज का खर्च बचेगा, तथा लोगों को शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचेगा।
दहिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी तथा पूरी भाजपा टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह निविदा पिलानी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार जनता की हर समस्या का समाधान तेजी से कर रही है।”