पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी क्षेत्र की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए बड़ी सौगात मिली है। विधायक पितराम सिंह काला के प्रयासों से 44.70 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजना स्वीकृत की गई है। यह योजना अमृत 2.0 के तहत लागू की जाएगी, जिससे पिलानी को पानी की किल्ल्त से राहत मिलेगी। विधायक पितराम सिंह काला ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मण्ड्रेला से पिलानी तक पाइपलाइन डाली जाएगी, जिसके जरिए कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल का पानी पिलानी क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टेंडर पूर्ण होते ही कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में पिलानी क्षेत्र को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विधायक ने कहा कि गर्मियों में पानी की समस्या को देखते हुए यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही पिलानी में पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
पिलानी को मिलेगा कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल का पानी, 44.70 करोड़ की योजना स्वीकृत
By -
March 18, 2026
0
Tags: