जयपुर में राजस्थान के प्रथम हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक का शुभारंभ आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर तथा एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में 29 मार्च को राजस्थान के प्रथम हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक का उद्घाटन किया जाएगा। प्रियंका अस्पताल एवं कार्डियक सेंटर के चेयरमैन डॉक्टर जीएल शर्मा ने बताया कि इस क्लीनिक में हार्ट ट्रांसप्लांट, लंग ट्रांसप्लांट, हार्ट फेल्योर एवं गंभीर हृदय रोगों से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ.केआर बालाकृष्णन अपनी सेवाएं देंगे, जिन्हें 1000 से अधिक हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट का अनुभव है। ओपीडी का उद्घाटन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!