कंकाली माता मंदिर में नवमी पर हुआ हवन यज्ञ, कन्या पूजन का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कंकाली माता के प्राचीन मंदिर में महानवमी पर पंडित रविप्रकाश शर्मा के सानिध्य में श्रद्धा व भक्ति के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालु राजेश भटट ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान राजेश नागर, मनीष सोनी, दीपिका सोनी, मधु नामा, सुभाष, ओमप्रकाश गहलोत, पवन भाणजा, मन्नू नामा, केशव सोनी, श्याम नामा व रमाकांत शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं ने विधि विधान से हवनकुंड में आहुतियां दी। नवमी पर कंकाली माता का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर को सुगंधित फूलों से सजाकर आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसके दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए खीर, लड्डू, पेठा, मालपुआ व बर्फी सहित कई व्यंजनों का भोग लगाया गया। महाआरती के पश्चात मंदिर परिसर में कन्या पूजन एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन करवाकर उपहार भेंट किए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!