दौसा: होमगार्ड स्वयंसेवकों की वर्षो पुरानी मांग पूरी करने पर होमगार्ड स्वयंसेवक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को धन्यवाद पत्र भेजेंगे। इधर होमगार्ड समन्वय समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन लाल वर्मा ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने होमगार्ड की वर्षो पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए वेलफेयर राशि को बंद कर उसे राजकोष में जमा करवाने का आदेश जारी किया है, यह एक सराहनीय और ऐतिहासिक निर्णय है। सरकार के इस निर्णय से जिले के ही नही पूरे राजस्थान के होमगार्ड स्वयंसेवकों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है। राजस्थान का प्रत्येक होमगार्ड स्वयंसेवक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार प्रकट करता है। होमगार्ड स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री को भेज रहे धन्यवाद पत्र में यह भी निवेदन किया है कि होमगार्ड जवानों की ड्यूटी के एवज में जो राशि काटी गई, उसे होमगार्ड स्वयंसेवकों के ईपीएफ खाते खुलवाकर उसमें जमा करवाने की मांग की है ताकि सभी होमगार्ड स्वयंसेवकों को उसका सीधा लाभ मिल सकें। यह सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त और जीरो टॉयरेंस नीति को और मजबूत करेगा।
3/related/default